जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना महुली पुलिस नें जिला बदर आदेश का प्रभावी अनुपालन कराया। मुकेश यादव पुत्र रंगीलाल यादव, निवासी ग्राम भैंसही उर्फ भईसैया, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध सक्षम न्यायालय/जिलाधिकारी द्वारा पारित जिला बदर आदेश के अनुपालन में उसे बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से बाहर किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा, थाना अध्यक्ष महुली एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। जिला बदर आदेश के तहत संबंधित व्यक्ति को अगले 6 माह तक जनपद संतकबीरनगर की सीमा में प्रवेश न करने की स्पष्ट चेतावनी दी गई है। आदेश का उल्लंघन कर जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर उसके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा असामाजिक एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश स्थापित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

