जनपद में प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है डीएपी व यूरिया- आनन्द मिश्रा
जनपद में प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है डीएपी व यूरिया- आनन्द मिश्रा
संतकबीरनगर। जनपद के सभी समितियो पर डीएपी यूरिया प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है धान की फसल की रूपाई के लिये किसानो को खाद के लिए इधर उधर नही भटकना पड़ेगा। उक्त जानकारी जिला सहकारिता अधिकारी आनन्द मिश्रा ने दिया। उन्होने कहा कि जनपद के सभी समितियो पर पहले से ही डाई व यूरिया तथा एनपीके खाद उपलब्ध है। उन्होने कहा कि 4078 मिट्रिक टन यूरिया 2959 मिट्रिक टन डीएपी 1258 मिट्रिक टन एनपीके खाद उपलब्ध है सभी समिति संचालको को यह निर्देश दिया गया है कि अपने समितियो पर प्रयाप्त मात्रा में खाद रख ले जिससे आने वाले धान की रूपाई के समय किसानो को खाद की समस्या न हो। उन्होने कहा कि प्रत्येक वित्तिय वर्ष में जरूरत के हिसाब से 20 से 25 प्रतिशत से अधिक मात्रा में खाद मंगवाई जा रही है। उन्होने समस्त किसानो को आहवान करते हुए कहा कि किसी बात को लेकर अफवाहो में न आये। सभी किसानो को प्रयाप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
