गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम नें मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(इ)(प)/2(इ)(Ûप)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त महेश कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र लालचन्द निवासी बयारा थाना कोतवाली खलीलाबाद को शनिवार को मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, इल्ताफ खान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
