आधार कार्ड बनवाने गयी बालिका गायब
आधार कार्ड बनवाने गयी बालिका गायब
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम डीघा निवासी शांति पत्नी भजुराम ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि मैं खलीलाबाद में किराये के मकान में रहती हूँ। जहां से सोमवार को हमारी लड़की राखी उम्र 16 वर्ष बैंक चौराहा खलीलाबाद पर आधार कार्ड बनवाने समय दिन में 12.30 बजे घर से गयी थी और काफी समय उपरोक्त लड़की के वापस न आने पर प्रार्थिनी द्वारा काफी खोजबीन एंव जांच पड़ताल एंव नात रिश्तेदारो से पूछताछ कि मगर कही पता नही चला। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
