आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला,
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला,
-कट्टा तानकर मारने की धमकी एक नामजद समेत 8 पर एफआइआर
बखिरा/संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी निवासी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और वार्ड नंबर 8 से जिला पंचायत सदस्य के प्रबल दावेदार मुकेश कुमार यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में मुकेश यादव को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बखिरा थाना पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
पुलिस ने इस मामले में एक नामजद व्यक्ति और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पार्टी पदाधिकारी जावेद अली ने मीडिया को बताया कि मुकेश कुमार यादव की बढ़ती मजबूती और लोकप्रियता से घबराकर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने उन पर यह हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मुकेश यादव के सिर पर कट्टा तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
जावेद अली ने पुलिस प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि यदि हमलावरों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मिलकर विरोध प्रदर्शन के लिए मैदान में उतर जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जाँच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
