आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के पॉच लोगो की मौत, बड़ी खबर संत कबीर नगर के रहने वाले थे पॉचो लोग
मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के पॉच लोगो की मौत
-अर्टिका गाड़ी को बस ने मारी जोरदार टक्कर
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बढ़या बाबू निवासी विनोद 45 वर्षीय अपने परिवार के साथ दोस्त की अर्टिका गाड़ी लेकर विन्द्रावन घूमने जा रहे थे। जब वह उन्नाव के बागर मऊ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार बस नें पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे अर्टिका गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। पत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यह बताया गया कि बस ने उक्त गाड़ी को घसीटते हुए लगभग पॉच सौ मीटर तक ले गया उसके बाद गाड़ी 20 फीट खाई में चली गयी। मौके पर मौजूद बस में सवार लोगो की मदद से विनोद 45 वर्षीय, अन्जू 40 वर्षीय, दिब्या 6 वर्षीय, अमृता 13 वर्षीय तथा गुनगुन 60 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी। मौजूद लोगो ने जब सभी को नजदीकी अस्पताल ले गया तो डाक्टरो ने सबको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बस में 70 लोग सवार थे जिसमें चार यात्री घायल हुए थे यात्रियो द्वारा यह बताया गया कि बस चालक शराब के नशे में था जिससे वह अर्टिका गाड़ी नम्बर यूपी 58 एके 3461 को जबदस्त ठोकर मार दिया वहीं पुलिस ने बस चालक व गाड़ी को व बस नम्बर बीआर 06 पीएफ 1024 को कब्जे में लेकर पूछताछ चल रही है। वहीं जब कि इस घटना की सूचना विनोद के गॉव पर पहुंची तो मातम जैसा माहौल छा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

