अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी आल्टो कार, दो लोगों की मौत
पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग से सेमरियावां की ओर जा रहे थे दोनों, रुधौली गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज
अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी आल्टो कार, दो लोगों की मौत
-पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग से सेमरियावां की ओर जा रहे थे दोनों, रुधौली गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज
सेमरियावां/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के रुधौली गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैड़ी-हनुमानगंज की ओर से सेमरियावां की ओर जा रही एक आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों लोग ऑल्टो कर से पैड़ी-हनुमानगंज से होते हुए सेमरियावां की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार दुधारा थाना क्षेत्र के रुधौली गांव के पास पहुंची, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा।
ग्रामीणों ने कार सवारों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही कार गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर गड्ढे से बाहर निकालकर दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही रुधौली गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक पुरानी बस्ती जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

