हत्या के प्रयास के मामले में युवक गिरफ्तार

Jul 22, 2026 - 18:34
हत्या के प्रयास के मामले में युवक गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। मेहदावल पुलिस नें कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह के ने बताया कि मु0अ0स0 299/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र तीजू निवासी जमुअरिया खुर्द थाना मेंहदावल बुधवार को सोनौरा तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया है। उन्होने बताया कि बीते 21 जुलाई 2026 को सौर्य प्रताप सिहं पुत्र मेवालाल निवासी जमुअरिया खुर्द थाना मेहदावल नें थाना मेहदावल पर तहरीर दिया कि द्वारा ग्राम सभा की जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने का विरोद्ध करने पर प्रतिवादी द्वारा गाली देते हुए जान से मारने की नियत से हमला करने के संबंध में अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ, सिपाही अमेरिका प्रसाद मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952