हत्या करने के आरोप में गया जेल, धर्मसिंहवा थाना का मामला 

Jul 2, 2026 - 19:03
हत्या करने के आरोप में गया जेल, धर्मसिंहवा थाना का मामला 

हत्या करने के आरोप में गया जेल, धर्मसिंहवा थाना का मामला 
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम नें थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुं0अ0सं0 58/2026 धारा 109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आफताब अहमद पुत्र कमरुद्दीन निवासी मेंहदूपार थाना धर्मसिंहवा बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह ने बताया कि बीते 5 जून 2026 को अखिलेश गौड़ पुत्र सहदेव गौड़ निवासी मेंहदूपार थाना धर्मसिंहवा नें थाना धर्मसिंहवा पर तहरीर दिया कि बीते 4 जून 2026 को जब प्रार्थी का पुत्र विक्रम गौड़ मोटरसाइकिल से अपने खेत से घर वापस आ रहे थे कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पुरानी रंजिस को लेकर योजना बनाकर जान से मारने के नियत से रास्ते में कमल मेडिकल स्टोर मेहदूपार के सामने गाड़ी रोककर अपने साथियों के साथ हाथ मे धारदार हथियार डण्डा लेकर बैठे थे। जैसे ही मेरा लड़का विक्रम गौड़ मोटर साइकिल से वहाँ पहुचा तो सभी लोगो ने घेर लिया और जान से मारने की नियत से अचानक हमला कर दिये, जिससे विक्रम के सिर में काफी गंभीर चोटे आयी तथा विक्रम वही मौके पर ही गिर गया तथा गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर मौके से भाग गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धर्मसिंहवा पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्त को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार, विनय कुमार राय, सिपाही ओमवीर सिंह, दीपक खरवार, प्रशान्त मिश्रा, पूनम गोंड, ममता यादव मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952