सड़क हादसे में आयुष पाण्डेय की मौत, महुली थाना का मामला
छात्र आयुष पांडेय का शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
- मामा की बेटी से रांखी बंधवाने खर्चा गांव जा रहा था आयूष
- महुली थाना क्षेत्र के ददरी गांव का निवासी था मृतक आयुष पांडेय
नाथनगर/संतकबीरनगर। शुक्रवार को धनघटा थाना क्षेत्र के पौली के हुई सड़क दुर्घटना में ददरी गांव निवासी छात्र आयुष पांडेय की असमयिक मौत हो गई थी। पीएम के उपरांत आयुष पांडेय का शव घर पहुंचा। परिजनो में कोहराम मच गया। घर पर पहले से ही जुटी भारी भीड़ गम में डूबा था। होनहार बेटे की मौत से जहां एक तरफ मां का रो-रो करके बुरा हाल है। वही पिता के दहाड़ मार कर रोने से वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। लोग एक दूसरे को संतावना देते रहे। लेकिन वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे। ददरी गांव निवासी मृतक के पिता ब्रजेश पांडेय ने बताया कि उसका होनहार बेटा आयुष पांडेय डुमरी स्थित एक महाविद्यालय में पढ़ता था। उसके पढ़ाई का खर्चा वह टेंपो चलाकर भरते थे। पढ़ाई के बाद नौकरी करने की चाहत में वह रात दिन मेहनत करता था। बुढ़ापे का वही सहारा था। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इसीलिए वह टेंपो चलाकर बड़े बेटे आयुष और छोटे बेटे दीपक को पढ़ा लिखा कर कुछ बनाने का सपना सजोये थे। लेकिन उसकी एक न चाली।
उसका बड़ा बेटा सड़क दुर्घटना मे काल के गाल में समा गया। यह कहकर वह दहाड़े मार कर रोने लगे। मां प्रेमा देवी बड़े बेटे का कापी किताब देखकर देखकर रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। प्रेमा ने बताया कि वह बेटों को पढ़ा लिखा कर अपने बुढ़ापे का सहारा बनना चाह रही थी। लेकिन नियत ने उसका सब कुछ बर्बाद कर दिया। वह रो-रो करके बेहोश हो रही थी नाते रिश्तेदार गांव के लोग मृतक के माता-पिता दोनों को सांत्वना दे रहे थे। उसका अंतिम संस्कार बिहार घाट पर कर दिया गया है। बृजेश पांडे ने बताया की घटना की तहरीर धनघटा थाने पर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। घटना में शामिल कार को घनघटा पुलिस ने बरामद कर लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

