सेमरियावां व सांथा विकास क्षेत्र में मण्डलायुक्त ने पौधारोपण कर लोगो को दिया पौधा संरक्षित करने का संदेश
सेमरियावां व सांथा विकास क्षेत्र में मण्डलायुक्त ने पौधारोपण कर लोगो को दिया पौधा संरक्षित करने का संदेश
सांथा/संतकबीरनगर। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह नें रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान में विकास खण्ड सेमरियावां के ग्राम पंचायत डिघवा में वृक्षारोपण करते हुए आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने का संदेश दिया गया। उन्होंने वृक्षारोपण के साथ ही पौधों के समुचित रख रखाव का भी दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पौधों को संरक्षित करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत में पिछले साल लगाए गए पौधों के प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महा अभियान का संकल्प पूरा करने के लिए जन समुदाय का साथ एवं सहयोग नितान्त आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण के समृद्ध एवं संतुलन के लिए वृक्षारोपण अभियान में सभी से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील किया और कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ दूसरे लोगो को भी इसके प्रति जागरूक करे। इस प्रकार रविवार को विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत मीरापुर में आयोजित किया गया था। आयुक्त के साथ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु प्रदान करने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीण और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी ने पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विक्रम यादव, प्रमोद राजपूत, कलाम, मिट्ठू, श्रीराम, सुरेश कम्मल यादव, टिररू और नंदलाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

