संतकबीरनगर में जिला जज के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
एक पेड़ माँ के नाम अभियान जिला जज के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। देश भर में चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह के गरिमामयी नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज रणधीर सिंह द्वारा अपनी पूज्य माता के नाम पर पौधा रोपित कर किया गया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि माँ सृजन का प्रतीक है और वृक्ष भी सृजन का आधार है। माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव भी है। उन्होंने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे सभी कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल संतान की भांति करें। इस पौधारोपण अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में आम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला एवं गुलमोहर सहित कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण विभिन्न न्यायिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश नासिर अहमद, स्पेशल जज पाक्सो कृष्ण कुमार- पंचम, सीजीएम श्रीमती चेतना त्यागी, एसीजेएम संजय राज पांडेय, सचिव सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन अशोक कसौधन, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय चंदन सिंह तथा उपस्थित कर्मचारीगण मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ला, अनिल विश्वकर्मा, देवकीनंदन पटेल, संतोष यादव, दीपक द्विवेदी, अनुराग सिंह, बृजेश यादव, आनंद भारती, परमजीत, सर्वजीत, राम भवन चौधरी, अवनीश, शुभम, जय शंकर एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

