संतकबीरनगर में ई-रिक्शा में छूटे 79 हजार से भरा बैग, पुलिस ने किया बरामद
ई-रिक्शा में छूटे 79 हजार से भरा बैग, पुलिस ने किया बरामद
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में पीड़ित चन्द्रिका पुत्र दुखी उम्र करीब 63 वर्ष निवासी नौदरी थाना मेंहदावल के द्वारा सूचना दी गयी कि आवेदक दिल्ली में फर्नीचर बनाने का काम करता है। सोमवार को दिल्ली से खलीलाबाद के लिये चले थे कि मंगलवार को खलीलाबाद में बस से उतरकर ई रिक्शा में बैठ गये और मेंहदावल बाई पास पर ई रिक्शा से उतर गये किन्तु बैग ई रिक्शा में ही छूट गया। जिसमें 79 हजार रूपये नकद था। उक्त सूचना पर सर्विलांस सेल व एसओजी टीम प्रभारी रजनीश राय की मदद से आवेदक का बैग व उसके अन्दर रखे हुए 79 हजार रूपये सकुशल बरामद कर आवेदक चन्द्रिका उपरोक्त को सुपुर्द किया। बरामद करने वाले पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मय टीम, सर्विलांस प्रभारी मय टीम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
