संतकबीरनगर डीएम व सीडीओ पर चर्चित डीपीआरओ पड़ा भारी 

May 27, 2026 - 19:57
संतकबीरनगर डीएम व सीडीओ पर चर्चित डीपीआरओ पड़ा भारी 

संतकबीरनगर डीएम व सीडीओ पर चर्चित डीपीआरओ पड़ा भारी 
-शासन नें शिकायत पर डीपीआरओ मनोज कुमार को अतिरिक्त प्रभार से हटाया
-डीएम सीडीओ के बिना अनुमोदन के दल सिंगार यादव को नाथनगर ब्लाक का बना दिया एडीओ पंचायत 


संतकबीरनगर। अपने कारनामे को लेकर हमेशा सुर्खियो में रहने वाले मनोज कुमार यादव जिला पंचायत राज अधिकारी एक बार फिर सुर्खिया बटोरने में महारथ हासिल किया है। जिले के तमाम लोगो ने मनोज कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शासन स्तर पर शिकायत किया था। शासन नें मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते 26 मई को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव को संत कबीर नगर से हटाते हुए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सुल्तानपुर के पद पर वापस भेज दिया। इस खबर की सूचना मिलते ही डीपीआरओ मनोज कुमार यादव का हाथ पाव फूल गया और उन्होने अपने पद और पावर का इस्तेमाल करते हुए डीएम सीडीओ के बिना अनुमोदन के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सम्बद्ध दल सिंगार यादव (सहायक विकास अधिकारी) पंचायत को विकास खण्ड नाथनगर का सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनाती दे दिया। दल सिंगार यादव को पत्र जारी होते ही सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर तैरने लगा। इधर इस बात की जानकारी जिले के लोगो को हुआ तो हर काई हैरान हो गया।

-शासन ने हटाया बड़ी डील होने के कारण एडीओ पंचायत का कर दिया तैनाती

लोगो ने सवाल खड़ा किया की एक तरफ शासन ने डीपीआरओ मनोज कुमार यादव को जिले से हटा दिया वही उन्होने आर्थिक लाभ लेकर सहायक ग्राम विकास अधिकारी पंचायत दल सिंगार यादव को नाथनगर जैसे ब्लाक में एडीओ पंचायत का प्रभार सौप दिया। लोगो के दिल में यह बात नही हजम हो रहा है कि शासन ने एक तरफ डीपीआरओ का स्थानान्तरण कर दिया वही वह अपने पद और पावर का दुरूपयोग करते हुए महत्वपूर्ण पद पर एडीओ पंचायत की तैनाती दिल सिंगार यादव का कर दिया। चर्चाओ की बातो को माने बड़े डील होने के कारण डीपीआरओ मनोज कुमार ने एैसा फैसला लिया है। दूसरी तरफ लोगो का कहना है कि बिना डीएम सीडीओ के अनुमोदन के बगैर डीपीआरओ मनोज कुमार एडीओ पचंायत की तैनाती नही कर सकते है। सूत्रो की बातो को माने तो लाखो की डील होने के कारण डीपीआरओ मनोज कुमार यादव ने अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए डीएम सीडीओ को आईना दिखाया और दल सिंगार यादव को मलाई दार ब्लाक नाथनगर में एडीओ पंचायत के पद पर तैनाती दे दिया। विभागीय लोग भी इस बात से हैरान है कि एक तरफ जहां उत्तर प्रदेशा शासन पंचायत राज अनुभाग-1 विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने 26 मई को जिला पंचायत राज अधिकारी संत कबीर नगर से अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सुल्तानपुर के लिए पुनः वापस कर दिया। वहीं डीपीआरओ नें शासन प्रशासन को आईना दिखाते हुए अपने पद पावर का दुरूपयोग किया। 

क्या बोले सीडीओ 


इस सम्बंध में जब मुख्य विकास अधिकारी जय केश त्रिपाठी से बात किया गया तो उन्होने कहा कि शासन नें डीपीआरओ मनोज कुमार को संतकबीरनगर डीपीआरओ के प्रभार से मुक्त करते हुए सुल्तानपुर के लिए पुनः वापस बुला लिया। लेकिन वह किन परीस्थित में अपने स्थानान्तरण के दिन नाथनगर ब्लाक में एडीओ पंचायत की नई तैनाती दिया है। इसकी जॉच कराई जायेगी और जो भी मामला सामने आयेगा आगे की कार्यवाही की जायेगी।   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952