संतकबीरनगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर मिसाइल मैन भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलाम साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि मिसाइल मैन के नाम से प्रख्यात डाक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम जी का योगदान भारत देश के लिए अभूतपूर्व है। एक अति गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद कलाम साहब के अंदर शिक्षा और पढ़ाई के प्रति जो लगन थी उसी का नतीजा था की विश्व के प्रख्यात वैज्ञानिकों में अपने नाम को दर्ज कराया और देश के राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के काम किया। स्वर्गीय अब्दुल कलाम साहब का कार्यकाल हमेशा देश के इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम युग की तरह दर्ज रहेगा ऐसे महान पुरुष को हम सभी कांग्रेस जन शत शत नमन करते हैं। गोष्ठी में मुख्य रूप शांति देवी सुनील कुमार पाण्डेय, अरुण पांडे, दयाशंकर चौधरी, चंद्रमणि त्रिपाठी, अजय सिंह, शायर फैजान सिद्दीकी, जमुना प्रसाद, श्यामबिहारी उर्फ गोलू पासवान, सहारे आलम, रवि राय, रमेश चौधरी, जय प्रकाश पाण्डेय, रामाश्रय यादव, संजय चौरसिया, श्यामलाल दुर्गेश पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
