संतकबीरनगर एसपी नें खिलाड़ियो को दिए नगद पुरस्कार, स्पोर्ट्स किट से किया पुरस्कृत

Jul 4, 2026 - 16:39
संतकबीरनगर एसपी नें खिलाड़ियो को दिए नगद पुरस्कार, स्पोर्ट्स किट से किया पुरस्कृत

संतकबीरनगर एसपी नें खिलाड़ियो को दिए नगद पुरस्कार, स्पोर्ट्स किट से किया पुरस्कृत
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में पुलिस खिलाड़ियों ने वर्ष 2026 में आयोजित विभिन्न पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीवाल कलस्टर प्रतियोगिता-2026 दिनाँक 17 जून से 19 जून 2026 तक जनपद कुशीनगर में आयोजित हुआ।, जिसमें संतकबीरनगर पुलिस की महिला वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया, इसी प्रकार 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी में बीते 21 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में मुख्य आरक्षी रामू प्रसाद ने 90 किलोग्राम भार वर्ग जूडो कलस्टर में बुशु प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक नें सभी आठ खिलाड़ियों को 51-51 सौ (कुल40,800रु0) के नगद पुरस्कार, ट्रैकसूट, जूते व किटबैग व 3-3 दिवस के पारितोषिक अवकाश से पुरस्कृत किया है। उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों की खेलों में सक्रिय भागीदारी न केवल शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन को बढ़ाती है, बल्कि टीम भावना एवं कार्यकुशलता को भी बेहतर करती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पुरस्कृत टीम में महिला उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी, शीला यादव, महिला दीवान लालमुनी गुप्ता, म0आ0 किरन यादव, म0आ0 आकृति सिंह, म0आ0 प्रिया राय, म0आ0 नरीना सिंह, मुख्य आरक्षी रामू प्रसाद मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952