श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का हुआ भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काट कर किया उदघाटन

Jun 30, 2026 - 18:02
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का हुआ भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काट कर किया उदघाटन

श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का हुआ भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काट कर किया उदघाटन
-पेट्रोलियम पदार्थों की सहज उपलब्धता से क्षेत्र के विकास का प्रशस्त होता है मार्ग - सुबोध यादव
-इंडियन ऑयल कंपनी के फिलिंग स्टेशन से डीजल पेट्रोल का वितरण शुरू, फरवरी माह से मिलेगी सीएनजी गैस
संतकबीरनगर। धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर स्थित नोक्ता गांव के पास नव निर्मित श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। इंडियल ऑयल कंपनी के इस पेट्रोल पंप के शुभारंभ से इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए ईंधन की समस्या दूर होगी। पेट्रोल डीजल की उपलब्धता के बाद अब फरवरी माह से इस पेट्रोलियम केंद्र पर सीएनजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नोका में नव सृजित श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन का समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं खलीलाबाद विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध यादव ने फीता काट कर उदघाटन किया। उदघाटन के बाद श्री यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में संसाधन, संस्थान और प्रतिष्ठान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पेट्रोलियम पदार्थों की सहज सुलभता से जहां एक तरफ ट्रांसपोर्ट का सुचारू संचालन होता है वहीं किसानों को भी आसानी से खेती के लिए ईंधन की व्यवस्था उपलब्ध होती है। श्री यादव ने कहा कि धनघटा खलीलाबाद मार्ग जिले का सबसे व्यस्ततम और प्रमुख मार्ग माना जाता है। अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जिलों को सीधा जोड़ने वाला यह मार्ग आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में यह फिलिंग स्टेशन ट्रांसपोर्टरों की पहली पसंद साबित हो सकता है। श्री यादव ने इस पेट्रोल पंप की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इसके जिम्मेदारों को जहां बधाई दिया वहीं अपनी फ्रेंचाइजी स्थापित करने के लिए इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारियों के प्रति भी आभार प्रकट किया। फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर राम गुलाम यादव ने सभी को इस पेट्रोल पंप की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने को लेकर आश्वस्त किया।

इससे पहले युवा समाजसेवी अरविंद यादव पिंकू के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान नाथनगर के ब्लॉक प्रमुख राम वृक्ष यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, सपा के वरिष्ठ नेता इंदल यादव, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, धनघटा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि, अंतरराष्ट्रीय शायर एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष असद महताब, सपा महासचिव विनोद यादव, सपा नेत्री अंकिता बॉबी, पूर्व प्रमुख ऊषा देवी, अभिषेक यादव, अभय यादव, रामकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव, भुअर यादव, ग्राम प्रधान रामवृक्ष यादव, बबलू यादव सहित तमाम राजनैतिक और सामाजिक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952