शिक्षक एमएलसी चुनाव में धु्रव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क
शिक्षक एमएलसी चुनाव में धु्रव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क
-धनघटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने शिक्षक मतदाताओं से की मुलाकात, पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील
संतकबीरनगर। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जनपद के प्रभारी जयप्रकाश साह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धनघटा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक मतदाताओं से मुलाकात कर पार्टी प्रत्याशी धु्रव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान विधानसभा धनघटा के संयोजक अमर राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद राणा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नारायण मिश्र, प्रबंधक त्रिशूलधारी राय, प्रबंधक बद्रीनाथ शुक्ला, सर्वेश पांडेय, अंकुर पांडेय सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने शिक्षक बंधुओं से संवाद करते हुए ध्रुव कुमार त्रिपाठी को समर्थन देने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव शिक्षकों के हितों, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है।
ऐसे में शिक्षकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर चुनाव में सक्रिय सहभागिता की अपील की। भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने शिक्षक मतदाताओं से ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। वहीं, पार्टी की ओर से दावा किया गया कि संपर्क के दौरान शिक्षकों में भाजपा प्रत्याशी के प्रति सकारात्मक रुझान देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
