विधायक धनघटा एवं डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्या 

Jul 18, 2026 - 16:35
विधायक धनघटा एवं डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्या 

विधायक धनघटा एवं डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्या 
.142 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाईए 31 प्रकरणों का कराया तत्काल निस्तारण
संतकबीरनगर। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहानए जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में धनघटा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एक.एक कर फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैंए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवादध्अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये।

 सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य हैए इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारीध्कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुयेए जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा 20 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियोंए कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया। शेष प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया।

उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजियाए उप जिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबेए पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्राए परियोजना निदेशक विजयंत सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारीध्कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी ;वित्त एवं राजस्वद्ध सत्य प्रकाश द्वारा की गयी।

 अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारीध्कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए। तहसील मेंहदावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 37 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 02 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार मेहदावल प्रियंका तिवारी सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारीए राजस्व कर्मचारीए लेखपाल आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारीध्कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि भूमि विवादए जमीन की पैमाईशए अतिक्रमणए वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। तहसील खलीलाबाद में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 7 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 5 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारीए तहसीलदार आनंद ओझा सहित राजस्व निरीक्षकए तहसील के राजस्व कर्मचारीए लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952