युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस नें मु0अ0सं0 256/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस व 3(1)द,ध, 3(2)(अ), 3(2)(अं) एससी/एसटी एक्ट थाना बखिरा के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू गुप्ता पुत्र राजमन गुप्ता ग्राम जीवधरा थाना बखिरा को रविवार को देवकली जीवधरा जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बखिरा ने बताया कि पीड़िता द्वारा बीते 29 जून 2026 को थाना बखिरा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना बखिरा पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सिपाही अनुराग सिंह, अर्पित मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

