महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक को पुलिस ने भेजा जेल 

Aug 18, 2026 - 19:42
महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक को पुलिस ने भेजा जेल 

महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक को पुलिस ने भेजा जेल 
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस नें महिला से अभद्रता व अश्लील हरकत करने के मामले में एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता नें बीते 27 जुलाई 2026 को थाना मेंहदावल पर पीड़िता के साथ उक्त अभियुक्त द्वारा अश्लील हरकत करना व गलत नियत से हाथ पकड़ने के सम्बन्ध में तहरीर पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस नें मु0अ0स0 314/2026 धारा 74, 64(1), 351(3) बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त बृजेश पुत्र बबूनर निवासी कुसौनाकला थाना मेहदावल को मंगलवार को बढ़या ठाठर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, दीवान अरबिन्द कुशवाहा, सिपाही चन्दन कुमार यादव मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952