मगहर स्थित संत कबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसीए फ्रेशर पार्टी का हुआ भव्य आयोजन 

Aug 25, 2026 - 18:31
मगहर स्थित संत कबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसीए फ्रेशर पार्टी का हुआ भव्य आयोजन 

मगहर स्थित संत कबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसीए फ्रेशर पार्टी का हुआ भव्य आयोजन 
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर स्थित संत कबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, संगीत, नाटक और प्रेरक प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राकेश मिश्र रहे। मुख्य अतिथि डॉ.राकेश मिश्र ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती गीत, सरस्वती वंदना और गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और भाषण जैसी विभिन्न कलाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

 फ्रेशर पार्टी का सबसे आकर्षक और भावनात्मक क्षण वह रहा, जब छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता पर आधारित लीला का सजीव मंचन किया। दोस्ती, प्रेम और समर्पण की भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को भावुक कर दिया। वहीं सावन माह की धार्मिक आस्था को दर्शाते हुए भगवान शिव के तांडव की शानदार प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।

इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राकेश मिश्र,सह-प्रबंधक डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र तथा पर्ल एकेडमी के प्रबंधक डॉ.विपुल मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र शुक्ला, राम रक्षा चौधरी, रमेश राय, आनंद त्रिपाठी, दयाराम कनौजिया, बीसीए विभाग के मेराज अहमद, डॉ. शिवनारायण वर्मा,डॉ. अजय कुमार, डॉ. शरीफ जमाल, अमितेश शर्मा, अनुपम तिवारी, श्रीराम गुप्ता, अलाउद्दीन, राजेश गुप्ता सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। फ्रेशर पार्टी का आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और नई प्रतिभाओं के उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और उपस्थित लोगों ने युवा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952