ब्रहमानन्द यादव की हत्या के मामले में नौवां अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोसाईपुर पहलवान हत्याकाण्ड का मामला
ब्रहमानन्द यादव की हत्या के मामले में नौवां अभियुक्त गिरफ्तार
-कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोसाईपुर पहलवान हत्याकाण्ड का मामला
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 890/2026 धारा 103(1), 3(5), 191(2), 191(3), 190, 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी भगठान (गोसाईपुर) थाना कोतवाली खलीलाबाद को रविवार को भुवरिया रोड पायलपार गेट के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक डण्डा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बीते 22 सितम्बर 2026 को रमाकान्त यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भकठान गोसाईपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद, द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके भाई ब्रहमानन्द यादव बीते 22 सितम्बर 2026 को घर से गिठनी बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह राकेश यादव के घर के सामने पहुँचे, अभियुक्तगण द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर उनकी आँखों में पिसी हुई लाल मिर्च डाल दी गई, जिससे वह गिर गए। इसके बाद अभियुक्तगण द्वारा लाठी-डण्डा एवं धारदार हथियार से उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे तो ब्रहमानन्द यादव गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा 112 नम्बर पर सूचना देकर उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में अभियुक्त नें बताया कि मेरे गाँव के रमाकान्त यादव प्रधान हैं। प्रधान रमाकान्त यादव, उनके भाई ब्रहमानन्द यादव एवं श्रीकान्त यादव नें प्रधान बनने के बाद से हमें बार-बार जान से मारने की धमकी दी जाती थी तथा परेशान किया जाता था। बीते 22 सितम्बर 2026 को ब्रह्मनन्द यादव को बुलेट से आते देखकर मैं व मेरे परिवार के लोगो द्वारा उनकी आँखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया गया, जिससे वह गिर गए। इसके बाद मह लोग लाठी-डण्डों से ब्रहमानन्द यादव के साथ मारपीट की गई गंभीर चोट लगने के कारण ब्रहमानन्द यादव जमीन पर गिर गए। इसके बाद हम अपने घर के पास लाठी-डण्डे लेकर खड़े रहे तथा पुलिस के डर से लुक-छिपकर रह रहे थे, हमें पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, दीवान मोहन कुमार, सिपाही अरूण कुमार, प्रशान्त विक्रम सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, सुभम तिवारी, खुशी, अंजूलता देवी मौजूद रहे। उक्त प्रकरण में पूर्व में 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जिला कारागार में निरुद्ध किया जा चुका है। रविवार को एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही प्रकरण में अब तक कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
