बैंक खाते से 10 हजार गायब हुआ पुलिस ने कराया वापस
बैंक खाते से 10 हजार गायब हुआ पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम नें प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी के पीड़ित को 10 हजार की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बनरासी गुप्ता पुत्र स्व. रामअवध गुप्ता निवासी ग्राम एकमा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, ने बीते 8 मई 2026 को साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ए.ई.पी.एस के माध्यम से कूटरचित एवं अवैध फिंगरप्रिंट का प्रयोग कर उनके बैंक खाते से 10 हजार की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल लिया। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा नें तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी किया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप पीड़ित के 10 हजार उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया। साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी रविकान्त कुशवाहा, महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, रि0आ0 अनुज शुक्ला, रि0आ0 ऋतिक वर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

