बिहार का एक लाख ईनामिया आपराधी गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा
बिहार का एक लाख ईनामिया आपराधी गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा
संतकबीरनगर। धनघटा थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति मनिन्द्र मिश्रा पुत्र छेदी मिश्रा निवासी सुल्तानपुर थाना कटया जनपद गोपालगंज राज्य बिहार को ग्राम रुपीपुर से छिबरा जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से एक किलो 700 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि बिहार के जनपद गोपलगंज के कटया थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी मनिन्द्र मिश्रा मॉ बाप का एकलौता पुत्र है। गलत संगत में पड़ने के कारण गोपालगंज क्षेत्र में अपराधिक 54 घटनाए दर्ज है। जिसमें काफी दिनो से फरार चल रहा था। इसके ऊपर एक लाख का ईनाम बिहार सरकार ने घोषित किया था। अपराधी होने के कारण हत्या और रंगदारी दो अपराधिक घटनाओं में अत्यधिक सामिल रहा। सूचना मिलने पर बिहार पुलिस भी धनघटा आयी थी जो गिरफ्तारी के बाद जनपद मुख्यालय स्थित कोर्ट का चक्कर लगा रहा। चौकी प्रभारी पौली बिरेन्द्र कुमार यादव ने सूचना मिलने पर एक किलो 700 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है और सर्वाेच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

