बारह वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश
बारह वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश
- महुली पुलिस ने महुली थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर वारंटियों को किया गिरफ्तार
नाथनगर/संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में वारंटी (एनबीडब्लू) अभियुक्तों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अन्तर्गत थाना महुली पुलिस द्वारा कुल 12 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों मे से 5 वारण्टी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। तथा 7 वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर रिकाल कराये जाने का आदेश सम्बंधित के परिजनो द्वारा प्रस्तुत किये जाने पर छोड दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि वांछित वारंटी राजकुमार पुत्र मंगल निवासी ग्राम परवता, रामसिंह पुत्र रामभजन निवासी ग्राम शंकरपुर उर्फ वक्तूपुर, रविन्द्र पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम टिकुईकोलबाबू, हरिश्चन्द्र पुत्र रामसुमेर निवासी ग्राम भेसहीजोत, शिवनाथ पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम भेसहीजोत, राजनाथ पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम भेसही जोत, उद्रेश पुत्र रामबली निवासी ग्राम कोदवट, योगेन्द्र पुत्र लालमन निवासी नाथनगर, अशरफ पुत्र मुस्लिम निवासी ग्राम गालिमपुर, सद्दाम पुत्र मुस्लिम निवासी ग्राम गालिमपुर, अशोक यादव पुत्र गोमती प्रसाद निवासी ग्राम गालिमपुर, आदित्य यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम गालिमपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों मे से 5 वारण्टी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। तथा 7 वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर रिकाल कराये जाने का आदेश सम्बंधित के परिजनो द्वारा प्रस्तुत किये जाने पर छोड दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
