पॉच पीड़ितो का कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कराया तीन लाख से अधिक पैसा वापस 

Jul 23, 2026 - 19:54
पॉच पीड़ितो का कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कराया तीन लाख से अधिक पैसा वापस 

पॉच पीड़ितो का कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कराया तीन लाख से अधिक पैसा वापस 
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम नें कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पॉच पीड़ितों के खातों में कुल तीन लाख नौ हजार पॉच सौ इकहत्तर रूपया की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सुनील उपाध्याय पुत्र साधुसरन उपाध्याय, निवासी जनता मार्ग कसैला रोड, थाना कोतवाली खलीलाबाद नें बीते 22 अपै्रल 2026 तथा 21 मई 2026 पर शिकायत दर्ज कराया कि अज्ञात साइबर ठग नें सोलर सिस्टम लगाने का झांसा देकर एक लाख चौतीस हजार रूपया की ठगी कर लिया था। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा एवं महिला आरक्षी शिवांगी सिंह नें संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप शत प्रतिशत एक लाख चौतीस हजार पीड़ित के खाते में वापस कराया।

दूसरी घटना प्रदीप यादव पुत्र इन्द्रासन, निवासी बन्नोहिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद नें बीते 25 मार्च 2026 पर शिकायत दर्ज कराया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मशीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर 70 हजार की ठगी कर ली गई थी। प्रभावी कार्रवाई के बाद पीड़ित के खाते में शत प्रतिशत 70, हजार वापस कराया। तीसरा घटना ओमप्रकाश पुत्र रामदुलारे, निवासी मोहल्ला अंजान शहीद, मगहर, थाना कोतवाली खलीलाबाद नें बीते 17 जून 2025 पर शिकायत दर्ज कराया कि मोबाइल गुम होने के बाद अज्ञात व्यक्ति नें मोबाइल का अनधिकृत उपयोग कर उनके बैंक खाते से दो लाख सत्रह हजार पॉच सौ अन्ठानबे रूपया ट्रांसफर कर लिए गए थे। साइबर सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 48 हजार की धनराशि वापस कराया। चौथा घटना मुन्ना चौहान पुत्र सीयाराम, निवासी बेल्दारी टोला, थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा बीते 18 मार्च 2026 पर शिकायत दर्ज कराया कि पार्सल भेजने के नाम पर 1,500 की ठगी कर ली गई थी। साइबर सेल की कार्रवाई के उपरांत 1,500 की शत प्रतिशत धनराशि वापस कराया।

पॉचवा घटना राहुल राय पुत्र विजय कुमार राय, निवासी तकिया बाजार, मगहर, थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा बीते 20 जुलाई 2026 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा लोन समाप्त कराने का झांसा देकर 56 हजार की ठगी कर ली गई थी। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत 56 हजार पीड़ित के खाते में वापस कराया। साइबर सेल टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी रविकान्त कुशवाहा, महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, रि0आ0 अनुज शुक्ला, रि0आ0 ऋतिक वर्मा मौजूद रहे। पुलिस ने जनसामान्य से अपील किया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, अथवा ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952