पुलिस नें गाँजा के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस नें गाँजा के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। महुली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए 500 ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्ता मोसीना खातून पत्नी अकरम निवासी जोखतापुर थाना महुली को सिसवनिया महुली रोड के पास से 500 ग्राम अवैध गाँजा के साथ के गिरफ्तार कर शनिवार को सर्वाेच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उपनिरीक्षक गौतम यादव, दीवान आनंद दुबे, मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

