पुलिस नें 7 कुंटल 50 किलो पटाखो के साथ एक को किया गिरफ्तार
पुलिस नें 7 कुंटल 50 किलो पटाखो के साथ एक को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पटाखो के अवैध भण्डारण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा याकूब होटल गली बरदहिया बाजार के पास से 27 गत्तो में कुल 750 किलो अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र देवराज सिंह निवासी ओरी लाल पुरवा थाना जैदपुर जिला बाराबंकी को घटना में प्रयुक्त एक अदद डीसीएम के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त श्रवण कुमार द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अपने इस डीसीएम गाड़ी में पटाखा लिया हूं जिसको लखनऊ से लेकर खलीलाबाद के निवासी पियूष, को देने के लिये लेकर जा रहा हूं।
अभियुक्त नें बताया कि इसके पूर्व भी मैं इस गाड़ी से पियूष को पटाखा दिया हूं लेकिन उनका दुकान व घर नहीं देखा हूं और न ही उनके पटाखे के लाइसेंस के बारे में मुझे जानकारी है। पियूष जरिए अपने मोबाइल से बात करके, आकर कर, रोड पर ही अपना सामान लेकर चले जाते है। इनके पास से बरामद पटाखों का कोई लाइसेंस नही है।
फर्द बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उक्त प्रकरण में थाना खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 952/2024 धारा 287 बीएनएस व 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, धर्मनाथ यादव, दीवान सम्पूर्णानंद यादव, छोटेलाल सिंह व सिपाही भानु प्रताप सिंह, विनोद कुमार, सुनील पाल, पंकज विश्वकर्मा, अरविन्द कुमार तिवारी, संदीप यादव, सत्येन्द्र यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
