पुलिस नें 25 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस नें 25 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
-एक अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा 25 हजार रू0 के ईनामियां वांछित अभियुक्त अशरफ पुत्र इलियास निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को बसघटा बिड़हर घाट मार्ग से नियमानुसार बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बीते 8 मई 2024 को वादी उप निरीक्षक रवीन्द्र यादव थाना धनघटा द्वारा थाना धनघटा पर तहरीर दी गयी कि रामजानकी मार्ग पर बड़गो गांव के मोड़ से लगभग 600 मीटर पहले एक ट्रक भ्रष्ट हो जाने के कारण खड़ी है, जिसमें गोवंशीय पशु लदे हैं। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 282/2024 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी, दीवान रमेश मिश्रा, सिपाही सत्यम सिंह, जितेन्द्र यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
