नकली शराब के साथ दो गिरफ्तार, 51 अदद बोतल शराब व 28,212 रुपया बरामद
नकली शराब के साथ दो गिरफ्तार, 51 अदद बोतल शराब व 28,212 रुपया बरामद
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए अवैध व जल-मिश्रित नकली शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तथा 51 अदद बोतल अवैध शराब व 28,212 रु0 नकद बरामद किया। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल किया। बीते 19 अगस्त 2026 को उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभारी (बस्ती) श्री एस.पी. पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-01 बस्ती कमलकान्त यादव तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 मेहदावल बसंत प्रसाद मय आबकारी टीम के साथ कम्पोजिट दुकान अब्बासगंज भिटिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखी संदिग्ध मदिरा की गहन जांच एल्कोहल मीटर से मौके पर की गई। जांच में मदिरा की तीव्रता मानक से कम पाई गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि बोतलों, अध्धों और पौवों में पानी मिलाकर अवैध रूप से नकली शराब तैयार की जा रही थी । पुराने ढक्कन और क्यूआर कोड का उपयोग कर नए और खाली बोतलों में जल-मिश्रित शराब भरकर ग्राहकों को असली बताकर बेचा जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व की भारी क्षति हो रही थी और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। मौके से कुल 51 अदद (बोतल, अध्धा और पौवा) जल-मिश्रित संदिग्ध मदिरा तथा दुकान की बिक्री से प्राप्त 28,212 रुपये नकद बरामद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

