दुकान के विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
दुकान के विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी तितौवा अन्तर्गत मोहल्ला स्टेशन पुरवा निवासी शिवम जायसवाल पुत्र चिरंजीव लाल जायसवाल ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा रेलवे स्टेशन के निकट जायसवाल भोजनालय की दुकान है जो देर रात तक चलती है। बीते 9 अक्टूबर 2026 को समय 10.10 बजे रात्रि में मैं और मेरी माता दुकान पर बैठे थे कि मेरे पड़ोसी महेन्द्र जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, रिंकू प्रजापति शिवकुमार जायसवाल तथा शिवकुमार पुत्र स्व0 सीताराम जायसवाल इन लोगों का मेरे दुकान के बगल पान की दुकान तथा मकान है और मेरे पड़ोसी भी है व्यवसाय में सामान बेचने व हानि लाभ को लेकर हम लोगों से ये लोग जलन रखते है इसी बात को लेकर उपरोक्त लोग एक राय गोल बंद होकर मेरे दुकान में घुसकर मुझे तथा मेरी माता को मारने लगे शोर गुहार पर मेरे पिता चिरंजीवीलाल जायसवाल दौड़ते हुए बीच बचाव करने आये उपरोक्त लोग ललकारते हुए भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से मेरे पिता को सभी लोग मिलकर जमीन पर पटक दिये तथा लात मुक्का से मारने लगे जिससे मेरे पिता की मौके पर हत्या कर दिए। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा चार लोगो के खिलाफ धारा बीएनएस 2023, 115(2), 352, 103(1), 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस उपाधीक्षक प्रियम राम शेखर पाण्डेय द्वारा की गई है तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए गये है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
