तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शांति समिति की हुई बैठक; डीएम व एसपी सहित अधिकारियों ने किया पैदल गश्त
तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शांति समिति की हुई बैठक; डीएम व एसपी सहित अधिकारियों ने किया पैदल गश्त
संतकबीरनगर। आगामी पर्वों एवं त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना’ की मौजूदगी में तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक संपन्न हुई। बैठक के उपरांत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों नें क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से पैदल गश्त भी किया। बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और स्थानीय जनसामान्य से संवाद स्थापित करते हुए अधिकारियों ने अपील की कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के तुरंत बाद जनसामान्य में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर तथा आसपास के संवेदनशील एवं व्यस्त बाजारों में व्यापक पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

