तमंचा .व जिन्दा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
तमंचा .व जिन्दा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा अभियुक्त आशीष गुप्ता उर्फ गचई पुत्र श्रीराम गुप्ता निवासी काजीपुर तेली टोला मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद को कबीर चौराहा के पास से एक अवैध तमंचा .12 बोर व एक जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया। तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 610/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, दीवान रविशंकर श्रीवास्तव, सिपाही अनिल यादव, संतोष यादव, सचिन यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

