डीएम अनुज मलिक ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Oct 2, 2026 - 19:27
डीएम अनुज मलिक ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

डीएम ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
-डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कलेक्ट्रेट में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई
-जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में आज सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की 157वीं एवं इमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में कलेक्ट्रेट में मनायी गयी। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा प्रातः 08.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तदुपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों एवं छात्र/छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाते हुए देश की एकता, अखण्डता एवं अहिंसा की शपथ दिलायी गई।जिलाधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह सहित सभी अधिकारीगणों, कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों नें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये पुष्प अर्पित किया।

 इस अवसर पर कलेक्ट्रट में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों को गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर बधाई एवं उनके पधारने का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सिद्धान्तों एवं आदर्शों के व्यहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धा होगी। उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देशभक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल तथा साहस पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित लोगों से इन महापुरुषों की जीवन शैली एवं कार्यशैली से सीख लेकर उसे अपनी कार्यशैली में सुमार करने हेतु प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित छात्र/छात्राओं को शिक्षा के प्रति उनका रूझान एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रति उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि हमार जन्म कही भी और किसी भी परिवार में हो सकता है इस पर हमारा कोई नियत्रंण नही लेकिन हमें अपने सघर्षों एवं मेहनत के बदौलत कहा तक जाना है इसका मूल आधार शिक्षा है। उन्होंने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र/छात्राओं को हर परिस्थितियों में अपने मनोबल को ऊॅचा रखने, संघर्ष करने एवं कठिन परिश्रम कर बेहतर शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने गॉधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन आदर्शाे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमसब को ऐसी शिक्षा लेनी है जिससे ज्ञान के साथ हमारे उत्तम चरित्र का भी निर्माण हो। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी इच्छाशक्ति के धनी थे, विपरित परिस्थितियों में भी इन महापुरूषों ने अपने धैर्य, साहस एवं आत्मबल से देश और समाज को नई दिशा देने, देश के नागरिकों में आत्मनिर्भरता का जज्बा भरने का अनुकरणीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी एक व्यक्ति न होकर ‘‘व्यक्तित्व’’ थे, उनके कार्य कुशलता अपने आप में अद्वितीय थी, इसीलिए आज हम सब उन्हें महापुरुष के रूप में याद करते हैं। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश, मानवता एवं समाज के हर वर्ग के सच्चे विकास के प्रति गांधीजी एवं शास्त्री जी की सोच को आज के परिवेश में वर्तमान सरकार के निर्देशन और मार्गदर्शन में विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से साकार किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार,वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, ओ0एस0डी0 राकेश कुमार, ई0डी0एम0 राकेश कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952