ठगी के शिकार पीड़ित को 50 हजार रुपये की धनराशि कराई गई वापस
ठगी के शिकार पीड़ित को 50 हजार रुपये की धनराशि कराई गई वापस
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंन्तर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु साइबर क्राइम हेल्प डेस्क थाना महुली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 50 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पीड़ित असजद हुसैन पुत्र अतहर हुसैन निवासी छितही थाना महुली नें शिकायत दर्ज करायी कि बीते 11 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति द्वारा कोयला उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे धनराशि प्राप्त कर ली गयी, किन्तु न तो कोयला उपलब्ध कराया गया और न ही धनराशि वापस की। शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम नें मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में 50 हजार की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई। रिकवर कराने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनुज यादव, सिपाही अंकित पटेल, सोनू यादव, मनोज यादव, महिला सिपाही कमलेश कुमारी मौजूद रहे। जनपद पुलिस ने अपील किया है कि आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें तथा अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें। सावधानी ही सुरक्षा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
