ट्रक से बैटरी और सेल्फ मशीन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
ट्रक से बैटरी और सेल्फ मशीन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें चोरी के मामले में एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 866/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त आकाश पाण्डेय पुत्र बाल कृष्ण निवासी बूधाकला थाना कोतवाली खलीलाबाद को ग्राम डीघा बाईपास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार बीते 16 सितम्बर 2026 को संतोष कुमार पुत्र ज्ञानदास निवासी ग्राम डिघा थाना कोतवाली खलीलाबाद को ट्रक चालक भगवान दास द्वारा माल लोड करने के बाद रात्रि लगभग 11.30 बजे मंडी पेट्रोल पंप, डिघा, खलीलाबाद के पास खड़ा किया गया था। रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक की दो बैटरियां एवं सेल्फ मशीन चोरी कर ली गईं। पीड़ित द्वारा अपने स्तर से आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी हुए सामान के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, सिपाही अमृतेश मिश्रा, मुश्ताक अली, सत्येन्द्र कुमार यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
