टैक्सी स्टैंड के पास युवक पर हमला, एक नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा

May 28, 2026 - 18:40
टैक्सी स्टैंड के पास युवक पर हमला, एक नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा

टैक्सी स्टैंड के पास युवक पर हमला, एक नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा


मेंहदावल कस्बे में टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठाकुरद्वारा निवासी अंश पुत्र अशोक कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 मई 2026 की शाम करीब 7ः30 बजे वह कम्पियरगंज रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान भिटिया कला निवासी राज पुत्र फुलचंद तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

 मारपीट के दौरान आरोपितों ने गमछा बांधकर भी उसकी पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट में घायल युवक के शरीर पर कई चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मेंहदावल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952