घर में घुसकर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, सामान बरामद

Jul 8, 2026 - 18:13
Jul 8, 2026 - 18:25
घर में घुसकर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, सामान बरामद

घर में घुसकर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, सामान बरामद
संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 618/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मोहम्मद नसीम उर्फ पिण्टू पुत्र फैज मोहम्मद निवासी शेरपुर(मगहर) थाना कोतवाली खलीलाबाद को चोरी के एक नाक की कील, एक मंगलसूत्र, एक कान का झाला, एक लाकेट, एक एण्ड्रायड मोबाइल, एक जेवर खरीद पर्ची, एक छोटा लाल पर्स, एक सिम, 320 रु0 नकद के साथ काला गेट मगहर के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया है। तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 244/2026 उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी किया गया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मंगलवार को तौकीर आलम पुत्र स्व0 जफरे आलम निवासी मो0 अंजान शहीद मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते सोमवार व मंगलवार की रात्रि में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मेरेे घर में घुसकर आलमारी से सामान चोरी कर लिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद नसीम से पूछताछ की गयी तो बताया कि सोमवार व मंगलवार की रात्रि में अंजान शहीद में तौकीर आलम के घर में घुसकर अलमारी में रखा लाल रंग का पर्स व मोबाइल चोरी कर लिया था जिसमें बरामद जेवर व 500 रु0 रखे थे। चोरी करते समय तौकीर आलम आवाज सुनकर हल्ला करते हुए पकड़ने के लिए पीछा किए थे लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। चोरी के 500 रु0 में से 180रु0 खाने पीने में खर्च कर दिया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, रामाश्रय  यादव, सिपाही अरुण कुमार, कृष्णनारायण गौड़, संतोष यादव मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952