गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह की की गठीत टीम द्वारा मु0अ0सं0 601/2026 के तहत गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम थाना धनघटा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण विकास पाण्डेय पुत्र सभामणि पाण्डेय साकिन लोहरैया थाना धनघटा, अमर कुमार गुप्ता पुत्र हरिश्चन्द्र गुप्ता निवासी हनुमानगली थाना कोतवाली खलीलाबाद शुक्रवार को विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह, निरीक्षक अपराध धनघटा रामेश्वर यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, दीवान इब्राहिम अली, सिपाही जितेन्द्र यादव, रामप्रवेश पासवान, सत्यम सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

