गाड़ी चेक करने के बहाने गाड़ी लेकर भागा
गाड़ी चेक करने के बहाने गाड़ी लेकर भागा, मुकदमा
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा स्थित आर एम आटो सेल्स से एक युवक गाड़ी खरीदने के बहाने गाड़ी लेकर भाग गया। जिसके बाद से मोबाइल बंद है शोरूम के प्रबंधक की तहरीर पर बेलहर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में आर एम आटो सेल्स के प्रबंधक गुलाम मुस्तफा खान ने लिखा है कि शुक्रवार को एक युवक अपने चाचा गुलाबचंद निवासी पाखापार के नाम से नगदी के तौर पर गाड़ी खरीदने के लिए आया जिसके लिए आईडी प्रूफ के तौर पर आवश्यक दस्तावेज जमा किया तथा पन्द्रह हजार रुपये नगद दिया तथा बाकी आनलाइन के माध्यम से भेजने की बात कही तैयार की गई जिसके बाद चेक करने के लिए कहकर गाड़ी लेकर निकल गया। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद भी जब नहीं आया तो फोन नंबर लगाया गया जो बंद कर लिया था। उक्त मामले में दिया गया आईडी प्रूफ भी सही है कि नहीं इस पर संशय बना हुआ है उक्त मामले की तहरीर बेलहर पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की गई जिसमें पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
