गांधी-शास्त्री जयंती पर मगहर नगर पंचायत में विविध कार्यक्रम
कबीर स्थली पर श्रमदान के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
गांधी-शास्त्री जयंती पर मगहर नगर पंचायत में विविध कार्यक्रम
-अध्यक्ष अनवरी बेगम ने किया ध्वजारोहण, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
-कबीर स्थली पर श्रमदान के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मगहर नगर पंचायत कार्यालय में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अनवरी बेगम ने ध्वजारोहण कर किया। इसके उपरांत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जयंती समारोह के दौरान नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अध्यक्ष अनवरी बेगम ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की और नगरवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर का निर्माण केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता को किसी एक दिन के अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। महापुरुषों के आदर्श अपनाने का आह्वान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नूरजमा अंसारी ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर सभासद अवधेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, मेंहदी हसन, रईस आलम, चंदन सैनी, आतिफ ओबैद, अब्दुल कलाम, सभासद प्रतिनिधि भोलू पासवान, मो. असअद, सुहेल अख्तर, अहमद अली, अहमद आलम, जेई, बड़े बाबू संजय दुबे, मनोनीत सभासद अरुण गुप्ता समेत नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गांधी और शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने, स्वच्छ मगहर के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
