गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए 152 पुड़िया में 520 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बखिरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में मु0अ0सं0 330/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जाबिर उर्फ जावेद पुत्र अतहर उर्फ अख्तर रजा निवासी रसूलाबाद लेड़ुआ महुआ थाना बखिरा को मेंहदावल रोड बन्डा नाला पुलिया के पास से 152 पुड़िया में 520 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक ददन राय, दीवान अनिल कुमार सिंह, सिपाही हिमान्शु मिश्रा, लवकेश यादव, शैलेन्द्र यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

