खलीलाबाद विधानसभा में भाजपा का बूथ सम्मेलनः संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर
खलीलाबाद विधानसभा में भाजपा का बूथ सम्मेलनः संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन मगहर कबीर चौरा परिसर ताना बाना हाल में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमति नीतू सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि बस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी जोर दिया। खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर सुदृढ़ व्यवस्था पर निर्भर करती है।
विधायक ने सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटने की अपील की। इस सम्मेलन में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावी तैयारियों में पूरी शक्ति से जुटने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम संचालन संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया व मंच पर विराजमान सभी वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, राम ललित चौधरी, राकेश मिश्र किरण,अनिल पांडेय अनिरुद्ध निषाद, आदित्य यादव, संगीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, भगवानदास यादव, रामनैन शर्मा, बीरेन्द्र शुक्ला, कन्हैया यादव, मुरलीमनोहर, शैलेश राजभर, सर्वेश तिवारी, गौरव निषाद, माधवेंद्र व मीडिया प्रभारी ब्रहमानंद पांडेय उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

