खलीलाबाद में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, 220 पेटी शराब व 115 पेटी सेब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Oct 17, 2026 - 17:59
खलीलाबाद में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, 220 पेटी शराब व 115 पेटी सेब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

खलीलाबाद में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद
-220 पेटी शराब व 115 पेटी सेब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम नें दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर 220 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 115 पेटी सेब एवं घटना में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक बरामद किया है। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे एवं एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम नें मुखबिर की सूचना पर डीघा बाईपास के पास अंजान शहीद बाबा मजार के निकट मगहर हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक संख्या यूपी 62 सीटी 5414 से 220 पेटी उत्तराखण्ड निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों आकाश कुमार जाटव पुत्र नाहर सिंह जाटव निवासी कसेरी मिलट रामनगर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़, अनुप चौहान पुत्र कोमल निवासी नुनीया टोला हारना टार थाना दरौली जनपद सिवान राज्य बिहार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 954/2026 धारा 60(1), 63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त आकाश कुमार जाटव ने बताया कि बीते 13 अक्टूबर 2026 को उसके मोबाइल पर फोन आया तथा स्वयं को यादव जी बताते हुए हरियाणा से सेब व शराब लदी डीसीएम गाड़ी को सिलिगुड़ी ले जाने के लिए 23 हजार किराया देने की बात कही गई। बीते 14 अक्टूबर 2026 को शाहाबाद, हरियाणा पहुंचने पर एक व्यक्ति ने उसे पॉच हजार रास्ते के खर्च हेतु दिए तथा शेष 18 हजार माल पहुंचने पर देने की बात कही। बीते 15 अक्टूबर 2026 को पीलीभीत के पास पहुंचने पर यादव जी के कहने पर वह लाइन होटल पर गाड़ी खड़ी कर दिया जहां अभियुक्त अनुप चौहान उसके साथ सिलिगुड़ी जाने के लिए आया। अभियुक्त अनुप चौहान ने बताया कि वह छपरा क्षेत्र में सोन नदी से बालू निकालने के कार्य में गाड़ी चलाता है। बुलट यादव नामक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर फोन कर पीलीभीत में सेब व अंग्रेजी शराब लदी डीसीएम को सिलिगुड़ी पहुंचाने के बदले 18 हजार देने की बात कही।

उस व्यक्ति से तीन ऑनलाइन मंगवाकर वह ट्रेन से लखनऊ तथा बस से पीलीभीत पहुंचा। बीते 15 अक्टूबर 2026 को मोबाइल नंबर 7398710680 से प्राप्त निर्देश पर वह पीलीभीत स्थित लाइन ढाबे पर पहुंचा, जहां डीसीएम के चालक आकाश कुमार जाटव के साथ सिलिगुड़ी जाने के लिए रवाना थे कि शनिवार को मगहर में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जयप्रकाश दुबे प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, धर्मनाथ यादव, दीवान कर्मचन्द्र चौधरी, अनिल कुमार,  सिपाही प्रदीप पटेल, रजनीश यादव, अनुप कुमार, रमेश यादव, कृष्ण नारायन गोड़, प्रशान्त विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक रजनीश राय प्रभारी एसओजी, दीवान धनन्जय श्रीवास्तव, विवेक राय, अनुप राय, सिपाही अभिषेक सिंह, सर्वेश मिश्रा, दीपक सिंह, शुभम कुमार, विवेक मिश्रा एसओजी मौजूद रहे। एसपी नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952