खलीलाबाद पुलिस ने फरार आरोपी के घर में किया कुर्की की कार्यवाही
खलीलाबाद पुलिस ने फरार आरोपी के घर में किया कुर्की की कार्यवाही
एसपी संदीप कुमार मीना नें अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान में, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की। थाना दुधारा पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 277/25 धारा 2इ(1),3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शराकत पुत्र राजमून उर्फ लंबू निवासी परदशवा थाना कोतवाली खलीलाबाद के घर दबिश दी गई परन्तु अभियुक्त मौके पर उपस्थित नहीं मिले। दबिश के उपरान्त न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट द्वारा बीते 12 मई 2026 को जारी धारा 85 बीएनएसएस के आदेश में रविवार को अभियुक्त के घर में उपलब्ध चल सम्पत्तियों की कुर्की की कार्यवाही विधि सम्मत रूप से की गई। कुर्की के समय उपस्थित पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, अल्ताफ, रामजतन, दीवान मो0युसुफ, सिपाही प्रदीप कुमार पटेल, सिपाही आदर्श प्रताप सिंह, दिव्यांशी, ज्योति पासवान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
