कोतवाली पुलिस ने पिस्टल व मैगजीन के साथ एक युवक को पकड़कर भेजा जेल
कोतवाली पुलिस ने पिस्टल व मैगजीन के साथ एक युवक को पकड़कर भेजा जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने दो अवैध पिस्टल व मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम नें शनिवार की रात्रि में मुखबीर की सूचना पर हनुमान मंदिर, एनएच 28 रसूलाबाद तिराहा के पास से अभियुक्त चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह निवासी ग्राम बढ़या ठाठर थाना मेहदावल को दो अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, दो अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर, एक मोबाइल फोन, एक पिट्ठू बैग, कपड़े एवं 500 नगद के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 783/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 पंजीकृत किया। पूछताछ में अभियुक्त चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह ने बताया कि बरामद दोनों अवैध पिस्टल एवं मैगजीन मेरे दो साथियों ने यह कहकर मुझे दिया था कि उक्त पिस्टल व मैगजीन को ले जाकर लखनऊ में हम लोगों द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से बताये गये व्यक्ति को दे देना और उससे मिलने वाला पैसा हम लोग आपस में बाँट लेंगे। मैं उक्त पिस्टल व मैगजीन को लेकर लखनऊ जाने की फिराक में था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में जयप्रकाश दुबे प्रभारी निरीक्षक, वीरेन्द्र यादव निरीक्षक अपराध, उपनिरीक्षक प्रभान्शु राय, विनोद कुमार यादव, सिपाही बलराम यादव, गिरजेश उपाध्याय, प्रशान्त विक्रम सिंह, मुकेश यादव, दिनकर सिंह, संतोष यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, उपनिरीक्षक रजनीश राय प्रभारी एसओजी, दीवान अनूप राय, अभिषेक सिंह, सिपाही सर्वेश मिश्रा, दीपक सिंह, शुभम सिंह एसओजी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

