कबीर मॉडल प्रेरणा कैंटीन का भव्य शुभारंभ

Jul 10, 2026 - 19:33
कबीर मॉडल प्रेरणा कैंटीन का भव्य शुभारंभ

कबीर मॉडल प्रेरणा कैंटीन का भव्य शुभारंभ
-महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
सांथा/संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को नई उड़ान देने के उद्देश्य से विकास खंड साँथा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद की पहली कबीर मॉडल प्रेरणा कैंटीन रूरल फूड हब का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल उपस्थित रहे समारोह को संबोधित करते हुए मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की अभिनव पहलें न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी बल्कि आधी आबादी के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग भी प्रशस्त करेंगी। ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने कहा कि यह मॉडल प्रेरणा कैंटीन स्थानीय स्तर पर महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी। इससे जहां ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा वहीं स्थानीय उत्पादों को भी एक बेहतर बाजार और बढ़ावा मिल सकेगा।इस अवसर पर उपायुक्त स्व रोजगार प्रवीण कुमार शुक्ला,खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक पी.के. सिंह, बबिता चौरसिया, चांदनी सिंह, ममता मिश्रा, सविता, अनीता, राजिया खातून सहित स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952