एसपी नें थानों के आरक्षियों की बीट बुक का किया निरीक्षण
एसपी नें थानों के आरक्षियों की बीट बुक का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर थाना बखिरा, महुली व मेंहदावल के बीट व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीट अधिकारियों की बीट बुक का अवलोकन किया तथा उसमें अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नें थाना बखिरा के बीट अधिकारी मु0आ0 बबलू प्रसाद, आ0 दीपक कुमार, थाना महुली के बीट अधिकारी मु0आ0 शम्स तवरेज अली, आ0 सन्नी यादव तथा थाना मेंहदावल के बीट अधिकारी आ0 अमेरिका प्रसाद, आ0 अक्षय राय की बीट बुक का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया व आदेशित किया गया कि बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित/वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही साथ बीट बुक में प्रत्येक सूचना का नियमित रूप से अद्यतन किया जाए और क्षेत्र में गश्त एवं चैकसी बढ़ाई जाए, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
किसी भी प्रकार की गैरजिम्मेदारी क्षम्य नहीं होगी। इसी दौरान एसपी कार्यालय में कार्यरत आशीष मिश्रा को भी पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
