आजादी के 7 दशक बाद भी विकास को तरस रहा बिशनपुर गांव, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

आजादी के 7 दशक बाद भी विकास को तरस रहा बिशनपुर गांव, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Jul 8, 2026 - 19:44
आजादी के 7 दशक बाद भी विकास को तरस रहा बिशनपुर  गांव, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

आजादी के 7 दशक बाद भी विकास को तरस रहा बिशनपुर, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड नाथ नगर की ग्राम पंचायत कोल्हू गाढ़ा का राजस्व गांव बिशुनपुर आज के आधुनिक दौर में भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। आजादी से लेकर अब तक इस गांव में बुनियादी सुविधाएं न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आज तक एक भी खड़ंजा मार्ग या नाली का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या बनी हुई है।

प्रदर्शन के दौरान गांव के तमाम युवाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि गांव में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण अब उनके भविष्य पर भी संकट मंडरा रहा है। खराब रास्तों और बदहाली को देखकर लोग इस गांव में अपनी बेटियों का रिश्ता तय करने से कतरा रहे हैं, जिसके कारण युवाओं की शादियां तक नहीं हो पा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2015 में धनघटा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश पाठक के प्रयास से ग्राम पंचायत में एक खड़ंजा लगाया गया था। देखरेख के अभाव में वह खड़ंजा भी अब पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है और सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी नारकीय हो जाती है।

 आवागमन और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में पक्की सड़क (खड़ंजा/इंटरलाकिंग) और नाली का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आगामी चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे और किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में पैर नहीं रखने देंगे। प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से, पीसी उपाध्याय पूर्व अपर निदेशक समाज कल्याण, साधु गौतम, त्रिभुवन प्रसाद, भजनलाल गौतम, राम नारायण, हरी चंद, शिव गुरु, नारायण यादव, दीपमाला, लीलावती, हरिश्चंद्र उपाध्याय, मनीराम यादव, हरिवंश उपाध्याय, नंदकिशोर सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952